Haryana: खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से पलवल नगर परिषद को मिली बड़ी सौगात, CM ने दी मंजूरी
मुख्यमंत्री हरियाणा ने पार्किंग स्थल व ऑफिसर-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स निर्माण हेतु जमीन ट्रांसफर को दी मंजूरी
Mar 14, 2026, 21:30 IST
चंडीगढ़, 14 मार्च: हरियाणा के खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा कैबिनेट की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस प्रस्ताव के तहत प्रांतीय सरकार की भूमि को नगर परिषद पलवल को पार्किंग स्थल तथा नगर परिषद के ऑफिसर-कम-कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए वर्तमान कलेक्टर रेट की दरों पर ट्रांसफर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पलवल शहर की लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या एवं नगर परिषद के लिए उपयुक्त प्रशासनिक परिसर की आवश्यकता को लगातार सरकार के समक्ष उठाया था, जिसके फलस्वरूप यह प्रस्ताव कैबिनेट से पारित हुआ। खेल मंत्री गौरव गौतम ने इस मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पलवल के समग्र विकास के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में शहर को और अधिक विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।
