हरियाणा में 10 मई को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, दुकानों से लेकर फैक्ट्रियों में रहेगी छुट्टी
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 23 अप्रैल को तमिलनाडु और बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भी हरियाणा में कार्यरत मतदाताओं को एक दिन की छुट्टी दी जाएगी। बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को है, जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, श्रम विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बुधवार को सोनीपत नगर निगम में मेयर पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन कराया, जिनमें कांग्रेस के देवराज दीवान और निर्दलीय रमेश कुमार खतरी व डा. कमलेश कुमार सैनी शामिल हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, अंबाला और पंचकूला में मेयर पद के लिए नामांकन के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा। इसी तरह रेवाड़ी नगर परिषद और धारुहेड़ा, सांपला तथा उकलाना में अध्यक्ष पद के लिए अभी तक किसी ने नामांकन नहीं कराया है। नामांकन का काम 25 अप्रैल तक चलेगा। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर और पार्षदों के साथ ही रेवाड़ी नगर परिषद तथा सांपला, धारूहेड़ा एवं उकलाना नगर पालिकाओं के अध्यक्षों व वार्ड सदस्यों के लिए आम चुनाव होना है। टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा की नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं के विभिन्न वार्डों की छह रिक्त सीटों पर सदस्यों के लिए उप चुनाव होगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, पंचायती राज संस्थाओं के तहत हिसार के ग्राम पंचायत मंडी आदमपुर और जवाहर नगर तथा कैथल के गोविंदपुरा और पोलड़ में आम चुनाव होंगे, जबकि 528 खाली सीटों (पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद) पर उपचुनाव होंगे।
