Haryana: हरियाणा को मिलेगा नया DGP, ये 11 IPS अधिकारी दावेदारी की लिस्ट में...
Jun 13, 2025, 11:12 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर का 2 वर्ष का कार्यकाल अगस्त महीने में पूरा हो जाएगा। लेकिन अभी उनकी रिटायरमेंट होने में 16 महीने का समय बाकी है। हरियाणा सरकार में नए DGP के लिए पैनल तैयार करने पर मंथन भी शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, नियमानुसार DGP का कार्यकाल खत्म होने के 2 महीने UPSC को नया पैनल भेजना जरूरी होता है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, वैसे तो सुप्रीम कोर्ट ने DGP का न्यूनतम कार्यकाल प्रकाश सिंह केस में 2 वर्ष तय किया है, पर अधिकतम कार्यकाल के लिए सरकार के पास पूरा अधिकार सुरक्षित है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, पैनल में 1994 बैच तक के IPS अफसरों का नाम शामिल होगा, जिसमें से पात्र होने वाले 4 अफसर अभी ADGP रैंक पर हैं। उनमें से किसी को DGP बनाने की स्थिति में पहले उन्हें DG रैंक पर प्रमोट करना होगा। Haryana News 11 नामों पर होगी चर्चा मिली जानकारी के अनुसार, सरकार यदि नए DGP के नाम का पैनल भेजती है तो उसमें वरिष्ठता के तहत 11 IPS अफसरों के नामों पर चर्चा संभावित है। इनमें मौजूदा DGP शत्रुजीत कपूर (1990 बैच) का नाम भी शामिल होगा। Haryana News जानकारी के मुताबिक, उनके अलावा 1988 बैच के मनोज कुमार यादव, 1989 बैच के मोहम्मद अकील, 1991 बैच के आलोक कुमार राय व संजीव कुमार जैन, 1992 बैच के ओपी सिंह व अजय सिंघल, 1993 बैच के आलोक मित्तल व डॉ. एएस चावला, 1994 बैच के नवदीप सिंह विर्क और उनकी पत्नी कला रामचंद्रन के नाम भी हैं। Haryana News 5 IPS अफसर होंगे रेस से बाहर मिली जानकारी के अनुसार, DGP कपूर को छोड़कर DG रैंक के 5 अफसरों का सेवाकाल 6 महीने से कम होने के कारण उनका नाम यूपीएससी की शॉर्टलिस्ट से बाहर हो जाएगा। नियमों के तहत पैनल में शामिल नामों पर विचार करने के लिए अफसर का सेवाकाल 6 महीने से अधिक होना जरूरी है। Haryana News इन 4 नामों की लॉटरी निकलेगी जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठता क्रम के तौर पर पैनल में शामिल होने वालों में संजीव कुमार जैन, अजय सिंघल, आलोक मित्तल और डॉ एएस चावला में से ही किसी एक की लॉटरी निकल सकती है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से जैन और सिंघल DG रैंक पर हैं। जैन सितंबर, 2026 तो सिंघल अक्टूबर, 2028 में रिटायर होंगे।
