Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में सिलेंडर से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

 
Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में सिलेंडर से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

गुरुग्राम 26 मार्च 2026: हरियाणा के गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। दिनांक 24.03.2026 को थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में एक सूचना साहिब कुंज चौमा फाटक,गुरुग्राम के पास एक मकान में एक महिला के मृत अवस्था में पड़े होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां पर एक मकान के कमरे में महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। 

पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया। उपरोक्त मामले में मकान के मालिक ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि इसने दिनांक 20.03.2026 को सुनील नामक व्यक्ति को कमरा किराए पर दिया था। इस कमरे में सुनील का जीजा जीवन रहता था जिसके कहने पर ही इसने सुनील को किराए पर कमरा दिया था। 

दिनांक 23.03.2026 को जीवन, सुनील के कमरे पर आया था तथा दिनांक 24.03.2026 को सुनील की पत्नी गुंजन का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ था। सुनील व जीवन ने सुनील की पत्नी की हत्या की है। शिकायत पर थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 01 आरोपी पति को दिनांक 26.03.2026 गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील (उम्र-22 वर्ष) निवासी गांव कांचा जिला समस्तीपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ आरोपी तथा उसकी पत्नी का झगड़ा होता रहता था। दिनांक 23.03.2026 की रात को आरोपी सुनील व उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी जिस पर आरोपी ने सिलेंडर से वार करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसंधानाधीन है।