Haryana Weather : हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम? यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

 
How will the weather be in Haryana tomorrow?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। वहीं IMD ने कल के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में 20 अगस्त को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। आइये जानते है कल आपके शहर में कैसा मौसम रहने वाला है। 

20 अगस्त का मौसम 

प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में 20 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर डिस्ट्रिक्ट्स में तेज बारिश होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, कोई मौसम की चेतावनी नहीं है।