Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बरसात ?

 
Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बरसात ?
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है जिसके कारण प्रदेश में काली घटा छाई हुई है और लगातार बारिश आने के जैसा मौसम बना हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने नई अगले 5 दिन के मौसम को लेकर नई रिपोर्ट जारी कर दी है जिसके अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ से बारिश होने की संभावना बताई गई है। आइए देखें प्रदेश में अब किस दिन से बारिश शुरू होगी और किस दिन तक मौसम साफ रहने वाला है। देखें मौसम की रिपोर्ट... 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

27 मार्च, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में 1 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ की 28 मार्च रात्रि से सक्रियता बढ़ने की संभावना को देखते हुए राज्य में 29 मार्च से 1 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में गिरावट होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार