Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
8 अक्तूबर,2025 :
मौसम :- पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा राज्य में 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के दौरान ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई है। एचएयू हिसार की कृषि मौसम वेधशाला में दर्ज 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस दौरान दिन के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है।
मौसम पूर्वानुमान: पश्चिमीविक्षोभ के आगे जाने के बाद कल 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम साफ रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में फिर से बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी होने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार