Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, IMD ने ताजा पूर्वानुमान किया जारी
मौसम विभाग के अनुसार मार्च में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच होना चाहिए। मगर अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
इन दिन बदलेगा मौसम
IMD के अनुसार मौसम में 14 मार्च से बदलाव देखने को मिलेगा। इस दिन फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। 15 मार्च को मौसम की यह गतिविधि प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत की ओर बढ़ सकती है।
बारिश होने से बढ़ती गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। बुधवार को हरियाणा में नारनौल सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.5°C दर्ज किया गया। वहीं सोनीपत में सबसे कम 14.4°C दर्ज किया गया। आज और कल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
