Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, इस दिन होगी झमाझम बारिश 
 
haryana weather
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह और शाम के समय घनी धुंध देखी जा रही है, जिसके कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में मौसम में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

महेंद्रगढ़ की रातें हुईं ठंडी, तापमान गिरकर पहुंचा 15.5 डिग्री पर

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में महेंद्रगढ़ की रातें शिमला जैसी ठंडी दर्ज की गई हैं। यहां का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सुबह और देर शाम सर्द हवाओं के चलते लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

2 नवंबर तक बदलता रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी, जिससे रात का तापमान घटेगा जबकि दिन का अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।

अगले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

1 नवंबर को सुबह का तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आसमान साफ रहेगा।

2 नवंबर को मौसम में बदलाव के साथ आसमान में बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान घटकर 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

3 नवंबर को हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना करीब 30 प्रतिशत तक है और तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।