Haryana Weather Update: हरियाणा में आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 
Haryana Weather Update: There will be heavy rain in these districts of Haryana today, Meteorological Department has issued an alert

Haryana Weather Update: हरियाणा में 20 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 

दरअसल, मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा यमुनानगर,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा, फतेहाबाद, जिंद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और कुरूक्षेत्र जिले में भी बारिश की संभावना है। 

 

16 जुलाई को हरियाणा में यहां होगी बारिश

वहीं मौसम विभाग ने राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसके अलावा  यमुनानगर, करनाल,भिवानी,रोहतक,चरखी दादरी,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात, पलवल जिले में भी बारिश हो सकती है। वहीं कुरूक्षेत्र, कैथल, सिरसा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। फतेहाबाद, हिसार, जिंद, पानीपत, सोनीपत जिले में बारिश की संभावना है।