Haryana Weather Update: हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, 22 जून तक होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

 
 Haryana Weather Update: Weather will change in Haryana from tonight, heavy rain will occur till June 22, yellow alert issued

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी रविवार रात से मौसम बदलेगा। जिसके चलते तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने 4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल शामिल है। मौसम विभाग की मानें, तो इन चारों जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश होगा। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो प्रदेश में आज कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के सभी हिस्सों में बादल छाए रहें। दरअसल, हरियाणा में इस सीजन में अब तक सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। हरियाणा में सामान्यतः 142 मिमी बारिश होती थी, लेकिन इस बार 190 मिमी तक बारिश दर्ज की है, जो पिछली बार की तुलना में 33 प्रतिशत ज्यादा है।