Haryana Weather Update: हरियाणा में 15 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में 15 अगस्त से मौसम फिर से बदलने वाला है। इससे दौरान प्रदेश में कुछ जिलों में हल्की वर्षा से मध्यम वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी।
मौसम वैज्ञानियों की मानें, तो 15 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से एक पश्चिमी विक्षोभ बनेगा। जिससे हरियाणा और एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञानी चंद्रमोहन ने बताया कि मानसूनी हवाएं हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों की ओर चली गई है। जिससे चंडीगढ़, देहरादून, पंजाब के कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में मानसून कमजोर पड़ रहा है। ये ही वजह है कि हरियाणा में केवल पंचकूला, अंबाला और इनके आसपास के क्षेत्रों में 15 अगस्त तक हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
13 अगस्त से मैदानी राज्यों में एक्टिव होगा मानसून
मौसम विज्ञानी का कहना है कि पिछले 24 घंटों के दौरान मानसूनी हवाएं हरियाणा एनसीआर और दिल्ली में पहुंची है। जिससे जगह-जगह हल्की बारिश दर्ज की गई है। 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक निम्न दवाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसकी वजह से उत्तरी मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा दिल्ली- एनसीआर के कई क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होने की संभावना बन रही है।