Haryana Weather Update: हरियाणा के आठ जिलों में बदलने वाला है मौसम, शुरू होगी झमाझम बारिश, देखें ताजा रिपोर्ट 

 
Haryana Weather Update heavy rain in eight districts today
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के आठ जिलों में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है और झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। आइए जानते हैं कि आज (20 अगस्त) को किन- किन जिलों में बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग की मानें, तो आज पंचकूला और यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई मौसम चेतावनी नहीं दी है।

22,23 और 24 अगस्त को होगी भारी बारिश 

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट की मानें, तो प्रदेश में 20 और 21 अगस्त को हल्की बारिश होगी। लेकिन, 22,23 और 24 अगस्त को भारी बारिश होगी। जिसके चलते लगातार तीन दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।