Haryana Weather Update: हरियाणा में आज आंधी तूफान के साथ होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट हुआ जारी

 
There will be heavy rain in many districts of Haryana today
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 15 अगस्त तक भारी बारिश देखने को मिलेगी। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और प्रदेश के कई जिलों में मौसम सुहावना रहेगा

हरियाणा में आज बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम विभाग की मानें, तो आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, मनेहद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 


इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद डिस्ट्रिक्ट्स में बारिश होने की संभावना है। 

सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी समेत इन जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग की मानें तो आज चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल डिस्ट्रिक्ट्स में थंडरस्टॉर्म/लाइटनिंग/हेवी रेनफॉल होने की संभावना है।