Haryana Weather Update: हरियाणा में पांच दिनों तक लगातार होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 12 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
हरियाणा में आज यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की मानें, तो आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं सिरसा और फतेहाबाद में बारिश की संभावना नहीं है।
हरियाणा में कल यहां हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की मानें, तो 13 जुलाई यानी रविवार को प्रदेश के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, भिवानी, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और चरखी दादरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 14 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 14 जुलाई को भी हरियाणा में बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत
जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल
रोहतक और झज्जर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं सिरसा और फतेहाबाद जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।