Haryana Weather Update: हरियाणा में 33 डिग्री पार पहुंचा तापमान, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
Mar 4, 2026, 06:58 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में मार्च महीने की शुरुआत में ही मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। हरियाणा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। मौसम विभाग की मानें तो नारनौल में तापमान 33.2°C तापमान दर्ज किया गया जो की प्रदेश का सबसे ज्यादा रहा। 4 जिलो में तापमान 32 डिग्री पार कर गया है।नारनौल में पारा 33.2°C, नूंह में 32.6°C, भिवानी में 32.5°C और महेंद्रगढ़ में 32.1°C तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है। अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।
जानिए कैसा रहा दिन और रात का तापमान…

दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर :
हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहाहै। 3 मार्च को नारनौल में तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नूंह में 32.6, भिवानी में 32.5 और महेंद्रगढ़ में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा चल रहा है। अगले 4 दिनों में 2 से 4 डिग्री की और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे दोपहर में गर्मी और ज्यादा महसूस होगी।
