Haryana Weather Update: हरियाणा में 37.1°C तक पहुंचा तापमान, इस दिन होगी झमाझम बारिश
मंगलवार को महेंद्रगढ़ 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके अलावा नारनौल, हिसार, नूंह, भिवानी, चरखी दादरी और गुरुग्राम सहित कई जगहों पर तापमान 35 डिग्री से ऊपर चला गया।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। लेकिन 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के कुछ हिस्सों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
दिन का तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक
मंगलवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया है और यह सामान्य से 6.3 डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश के 9 स्टेशनों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। इनमें महेंद्रगढ़ (37.1°C) सबसे गर्म रहा।
नारनौल में 36.5°C,
हिसार 36.2°C,
नूंह 35.9°C,
भिवानी 35.8°C,
चरखी दादरी 35.8°C
गुरुग्राम में 35 से 35.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन तक पारा ऊंचा रहेगा, इसके बाद हल्की गिरावट आ सकती है।
