Haryana Weather Update: हरियाणा में 31 डिग्री पार पहुंचा तापमान, कल बारिश के आसार
Feb 27, 2026, 07:27 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में फरवरी महीने में ही मई जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। हरियाणा में कई स्थानों पर तापमान 31 डिग्री तक पहुँच चूका है। मौसम विभाग की मानें तो 27 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। जबकि कल यानि 28 फरवरी को कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश के आसार है।
उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में का सबसे अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस नूंह में दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री ज्यादा रहा।
हिसार में 30.8 डिग्री, नारनौल में 30.5 डिग्री और भिवानी में 30.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। कई जिलों में तापमान 28 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है,
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी, जबकि दिन में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
