Haryana Weather Update: हरियाणा में शुरू होने वाली है बारिश, सावधान रहें इन जिलों के लोग, अलर्ट जारी

 
Haryana Weather update
Haryana Weather Update:  कृषि मौसम विज्ञान विभाग (चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार) की ओर से सुबह 8.50 बजे बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

जिसके अनुसार अगले तीन घंटों में नूंह , पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़,  झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र , पानीपत जिलों में कहीं कहीं हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश  संभावित है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।