Haryana Weather Update: हरियाणा में थोड़ी देर में शुरू होने वाली है बारिश, जानें 12 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 6 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी बुधवार को कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, सात, आठ, नौ और 10 अगस्त को हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। इसके बाद 11 और 12 अगस्त को प्रदेश में भारी बारिश होगी। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
-कुरुक्षेत्र और करनाल जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में सात अगस्त को होगी बारिश
-चंडीगढ़, पंचकुला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
पानीपत,सोनीपत,रोहतक,चरखी दादरी,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,
मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
हरियाणा में आठ अगस्त को होगी बारिश
-पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-पानीपत,सोनीपत,रोहतक,झज्जर,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,
मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
हरियाणा में 9 अगस्त को होगी बारिश
-चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
-फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़,झज्जर,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं करनाल,जींद,पानीपत,सोनीपत,रोहतक और सिरसा जिले में बारिश की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
हरियाणा में 10 अगस्त को होगी बारिश
-चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, रोहतक में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,झज्जर,रोहतक जिले में बारिश की संभावना है। हालांकि, कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।