Haryana Weather Update: हरियाणा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने 15 और 16 अगस्त के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा जींद, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरूग्राम और फरीदाबाद जिले में बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो आज करनाल,पानीपत,सोनीपत,फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,मेवात,पलवल, सिरसा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं पंचकुला, अंबाला, अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। यमुनानगर, जीन्द, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, गुरूग्राम और फ़रीदाबाद जिले में भारी बारिश की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,मेवात और पलवल जिले में में आंधी/बिजली/भारी वर्षा की संभावना है।
हरियाणा में 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं हिसार,भिवानी,रोहतक,चरखी दादरी,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,मेवात जिले में बारिश हो सकती है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। पानीपत, सोनीपत, जिंद, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी जिले में बारिश की संभावना है।
हरियाणा में 16अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट
-पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।