Haryana Weather Update: हरियाणा में जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, कल बारिश होगी या नहीं?

 
 Know how the weather will be in Haryana for the next five days
Haryana Weather Update: हरियाणा में कई जिलों में पिछले दो से तीन दिनों से गर्मी पड़ रही है। जिसके चलते लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। 

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में  8,9 और 10 अगस्त तक मौसम ऐसे ही रहने वाला है। हालांकि, 11 अगस्त को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद प्रदेश में 13 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। 

हरियाणा में 9 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बारिश 

-फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

-पंचकुला, यमुनानगर, गुरुग्राम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है । 

-करनाल,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,झज्जर,चरखीदादरी,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम में बारिश की संभावना है। 
-चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

करनाल, जिंद, हिसार और भिवानी जिले में बारिश होने की संभावना है। 

हरियाणा में 10 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बारिश     

-चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

-यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है। 
 
-कैथल, जिंद, फतेहाबाद, हिसार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

बाकी जिले-भिवानी,रोहतक,चरखी दादरी में बारिश की संभावना है। 
 
 हरियाणा में  11 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बारिश

-महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात और कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है 

 -चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 

-यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, हिसार, भिवानी, रोहतक,  चरखी दादरी, झज्जर, गुरूग्राम और फ़रीदाबाद जिले में बारिश की संभावना है।

-सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।