Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी सोमवार से मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं और गरज-चमक के आसार भी बने हुए है।
मौसम विभाग की माने, तो आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत जिलों में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं सोनीपत, जींद, रेवती, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
यहां होगी बहुत भारी बारिश
• पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
• चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।