Haryana Weather Update: हरियाणा में इस दिन होगी बारिश, IMD ने जारी किया अपडेट
29 जनवरी 2026:- मौसम पूर्वानुमान:- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 फरवरी तक परिवर्तन शील रहने की संभावना है।
इस दौरान 30-31 जनवरी को मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने तथा सुबह, देर रात्रि कहीं-कहीं धुंध रहने की संभावना है।
परंतु 31 जनवरी रात्रि से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में मौसम में बदलाव होने से 31 जनवरी देर रात्रि, 1 फरवरी को ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं, गरज-चमक के साथ कहीं हल्की, कहीं मध्यम बारिश की संभावना है।
इसी के प्रभाव से 2-3 फरवरी को राज्य के उत्तरी, दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं बूंदा-बांदी या हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 4 फरवरी से मौसम खुश्क, शीत हवाएं चलने की संभावना है जिस से रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने की संभावना है। डॉ. मदन खीचड़ विभाग ध्यक्ष। कृषि मौसम विज्ञान विभाग। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार।
