Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से अगले चार दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अलर्ट

 
There will be heavy rain in Haryana from today for the next four days

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी 22 अगस्त से लेकर 26 अगस्त तक भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 27 अगस्त को भी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें, तो अगले चार दिनों के दौरान तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बारिश होने की संभावना है। 

हरियाणा में आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  वहीं बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी भारी बारिश की संभावना है।  

हरियाणा में कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

हरियाणा में कल यानी 23 अगस्त को भारी से भारी बारिश होगी। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। शनिवार को राजधानी  चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं  पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/गरज/बिजली गिरने की संभावना है।

हरियाणा में 24 अगस्त को भी होगी भारी बारिश

हरियाणा में 24 अगस्त को भी भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश होने की संभावना है।वहीं बाकी सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा/आंधी/बिजली गिरने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है। 

हरियाणा में 25 अगस्त को भी होगी भारी बारिश

चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिले में आंधी/बिजली/भारी वर्षा है।