Haryana Weather Update: हरियाणा में लगातार दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

 
There will be heavy rain in Haryana for two consecutive days

Haryana Weather Update: हरियाणा में 21 और 22 जुलाई को भारी बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आइए जानते हैं कि अगले दो दिनों तक किन जिलों में बारिश की संभावना है। 

हरियाणा में कल यहां होगी बारिश

मौसम विभाग ने राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

हरियाणा में 22 जुलाई को यहां होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 22 जुलाई को राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

मौसम विभाग की मानें, तो चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

हरियाणा में 23 जुलाई को होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें, तो 23 जुलाई को भी प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि, IMD ने मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की है।