Haryana Weather Update: हरियाणा में कल से शुरू होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

 
 Haryana Weather Update: Heavy rain will start in Haryana from tomorrow, Meteorological Department has issued yellow and orange alert

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 20 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 20,22 और 24 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 21 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कल से किन जिलों में बारिश होगी। 

हरियाणा में 20 जुलाई को यहां होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

 -चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

- हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-इस दौरान चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

-कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में भारी बारिश की संभावना है। 

हरियाणा में 21 जुलाई को यहां होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
-चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-बाकी सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने, तो  चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर,
कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

हरियाणा में 22 जुलाई को यहां होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। बाकी सभी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।