Haryana Weather Update: हरियाणा में 29 जुलाई तक इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 23 जुलाई से लेकर 29 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 23, 24, 28 और 29 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि, 25, 26 और 27 जुलाई को बारिश की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आइए जानते हैं 24 जुलाई से लेकर 27 जुलाई तक कहां-कहां बारिश होगी।
हरियाणा में कल इन जिलों में होगी बारिश
-पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
- कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 25 जुलाई को यहां हो सकती है बारिश
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
बाकी सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 26 जुलाई को यहां हो सकती है बारिश
-चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरूग्राम और फरीदाबाद जिले में बारिश की संभावना है।
-कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवारी, मेवात और पलवल जिले में बारिश हो सकती है।
हरियाणा में 26 जुलाई को यहां हो सकती है बारिश
- चंडीगढ़, अंबाला, कुरूक्षेत्र में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
-सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है
-जिंद, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाडी और चरखी दादरी जिले में बारिश की संभावना है।