Haryana Weather Update: हरियाणा के 15 जिलों में आज होगी भारी बारिश, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। उसी के चलते प्रदेश में आज यानी मंगलवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर 9 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि, छह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बचे हुए बाकी जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विज्ञानियों की मानें, तो प्रदेश में 10 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। इसके चलते विज्ञानियों ने सभी को अलर्ट रहने की चेतावनी भी जारी की है।
हरियाणा के इन जिलों में होगी आज बारिश
-कैथल, कुरुक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत,
सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।