Haryana Weather Update: हरियाणा में कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि 5 अगस्त को मौसम कैसा रहने वाला है और कहां-कहां बारिश होगी।
मौसम विभाग की माने, तो मंगलवार को यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं फतेहाबाद और हिसार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। सिरसा जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से बारिश वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।