Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले दो घंटे में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Aug 5, 2025, 07:10 IST

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले दो घंटे में मौसम बदलने वाला है । इसके लिए चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट आज सुबह 6.10 बजे जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अगले तीन घंटों में अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला/चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र जिलों में हवाओं और गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।