Haryana Weather Update: हरियाणा के 9 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

 
Haryana Weather Update heavy rain yellow alert today
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में आज झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। 

दरअसल, मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा सिरसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

आठ जिलों में आंधी के साथ होगी भारी बारिश 


मौसम विभाग की मानें, तो आज प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आठ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा में 23 अगस्त तक होगी बारिश 

आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि प्रदेश में 23 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, 19,20 और 21 अगस्त को बारिश कम होगी। जबकि, 22 और 23 अगस्त को भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अभी से ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है।