Haryana Weather Update: हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

 
There will be heavy rain in Haryana today, Meteorological Department has issued an alert
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी चार अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज कहां- कहां बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की मानें तो आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं जींद और भिवानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।