Haryana Weather Update: हरियाणा में 13,14,15 और 16 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी, देखें मौसम विभाग की पूरी रिपोर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 13,14,15 और 16 अगस्त के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए 17,18 और 19 को भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते है कि अगले तीन दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है।
हरियाणा में 14 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश
-राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
- कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
- फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-सिरसा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में 15 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश
-राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
-यमुनानगर, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
-कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-जीन्द,हिसार,भिवानी,रोहतक,चरखी दादरी, कैथल और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
-कुरूक्षेत्र, झज्जर, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में 16 अगस्त को इन जिलों में होगी भारी बारिश
- चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,रोहतक,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश की संभावना है।
-सिरसा, फतेहाबाद जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
-अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।