Haryana Weather Update:हरियाणा में इतने दिनों तक रहेगा काले बादलों का साया, जमकर होगी भारी बारिश, देखें IMD का ताजा अपडेट

 
Shadow of dark clouds will remain in Haryana for many days

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी गुरुवार को यमुनानगर और अंबाला में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बाकी जिलों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसी बीच एक अच्छी खबर आ रही है। प्रदेश में कल से मौसम पूरी तरह से बादल जाएगा और 26 अगस्त तक बारिश बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने 22,24,25 और 26 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 23 अगस्त के लिए भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में आज जिलों में हो सकती है बारिश 

आज राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। शेष सभी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है

 

हरियाणा में कल इन जिलों में होगी बारिश

हरियाणा में कल राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर,हिसार,भिवानी,चरखी दादरी,झज्जर,महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।  इस दौरान पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/भारी वर्षा की संभावना है।