Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बरसात की चेतावनी! देखें नया मौसम पूर्वानुमान 

 
Haryana Weather : हरियाणा के 5 जिलों में बरसात की चेतावनी! इन 7 जगह ऑरेंज अलर्ट जारी 
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है। हरियाणा में आज बुधवार को भी कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर और जींद में सुबह तेज बारिश हुई। पंचकूला में बूंदाबांदी हुई। जानकारी के मुताबिक, नारनौल और गुरुग्राम में रातभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा।

IMD ने आज जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में भी बूंदाबांदी की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हिसार, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, फरीदाबाद, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल में रुक-रुककर बारिश हुई। रात को रेवाड़ी और नारनौल में ओले भी गिरे। Haryana Weather

मौसम साफ होगा

जानकारी के मुताबिक, अभी तक अप्रैल की महीने में 4 दिन बारिश हो चुकी है। मंगलवार रात को ठंड महसूस हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव हो रहा है। 9 अप्रैल से मौसम पूरी तरह शुष्क होने लगेगा, जिससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी। Haryana Weather

मिली जानकारी के अनुसार, कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अगले 1-2 दिन तक खेतों में सिंचाई, कटाई और छिड़काव जैसे काम टाल दें, क्योंकि तेज हवाएं और बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।