Haryana Weather: हरियाणा में अगले 2 दिन होगी जमकर बरसात, आज से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, आज रात से पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण 26 और 27 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक भी हो सकती हैं। Haryana Weather Alert
बारिश के आसार
मिली जानकारी के अनुसार, 29 मार्च की रात से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके कारण 30 और 31 मार्च को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना बन सकती है। इस दौरान तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में बारिश के आसार हैं। Haryana Weather Alert
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, 27 मार्च को कुछ इलाकों में हल्की गतिविधि, बाकी जगह मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 मार्च के बाद तापमान में गिरावट आएगी। बादलों की आवाजाही और बारिश के कारण दिन का तापमान नीचे जा सकता है। Haryana Weather Alert
मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में बादल छाने और बारिश के कारण रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन हल्की ठंडक बनी रहेगी।
