Haryana Weather: हरियाणा के सभी जिलों में आज होगी भारी बारिश, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Jun 2, 2025, 06:39 IST
Haryana Weather: हरियाणा में आज यानी सोमवार को सभी जिलों में बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जून को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज/बिजली/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है।
दरअसल, हरियाणा के लगभग सभी जिलों में पिछले एक हफ्ते से से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने दो और तीन जून को लगातार बारिश होने की संभावना जताई है और 23 मई से लेकर 29 मई तक के बारिश के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। हरियाणा में इन 7 दिनों में 60 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
मौसम विभाग की मानें, तो मई में हरियाणा में अनुमान से ज्यादा बारिश हुई। जिसके चलते 17 साल का बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 2008 में मई महीने में 72.1 MM बारिश हुई थी मगर इस साल यानी 2025 में मई महीने में 59.7 MM बारिश हुई है।
