Haryana Weather : हरियाणा में आज अचानक बदलेगा मौसम! इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Mar 23, 2026, 12:36 IST
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है। प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में भी कहीं-कहीं वर्षा होने की आशंका है।
सावधानी रहने का अलर्ट
IMD के अनुसार बारिश होने पर तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
