Haryana Weather: हरियाणा के लोगों की फिर बढ़ेगी टेंशन, नए पश्चिमी विक्षोभ से जबरदस्त बारिश के आसार

 
Haryana Weather: हरियाणा के लोगों की फिर बढ़ेगी टेंशन, नए पश्चिमी विक्षोभ से जबरदस्त बारिश के आसार
Haryana Weather: हरियाणा के लोगों की एक बार फिर से टेंशन बढ़ने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी कर दी है जिसके अनुसार अब प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार लगाएं है। इस नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में अब फिर बरसात शुरू होने वाली है। जिससे न केवल आम जन को परेशानी होने वाली है बल्कि किसानों की भी फसलें खराब होने का डर सताने लगा है। आइए जानते है मौसम विभाग की नई रिपोर्ट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

8 अप्रैल, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल रात्रि को एक और पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 13 अप्रैल व 14 अप्रैल को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई  रहने की संभावना है। 

इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा  हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना  है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

##########$$$####

डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार