Haryana Weather: हरियाणा में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी! IMD का अलर्ट जारी
तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल को प्रदेश के कुछ स्थानों पर 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं 7 और 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। Haryana Weather
हल्की बारिश
प्रदेश के कई स्थानों पर 7 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 8 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 5 और 6 अप्रैल को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। Haryana Weather
ज्यादा असर
मौसम विभाग के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और हिसार जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
