Haryana Weather: हरियाणा में बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी! कई शहरों में आंधी चलने का अलर्ट 

 
Haryana Weather: हरियाणा में बिजली गिरने के साथ बारिश की चेतावनी! कई शहरों में आंधी चलने का अलर्ट 
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 29 और 30 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर ईरान और कैस्पियन सागर के आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। Haryana Weather

आंधी और बिजली

मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में 40-50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना।

पंचकूला में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कैथल, करनाल, पानीपत में गरज-चमक के साथ 40-50 KM प्रति घंटे की हवाओं की संभावना। Haryana Weather

Haryana Weather, Mahendragarh Rain, Haryana Wind Alert, Weather Forecast 2026, Haryana News, Rohtak Temperature, Northern India Weather, Weather Update

चलेगी तेज हवाएं

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और रोहतक में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Weather

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को आंधी और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।