Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी ! देखें नई मौसम रिपोर्ट  

 
Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश की चेतावनी ! देखें नई मौसम रिपोर्ट  
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। आज मौसम विभाग ने फिर से बारिश और आंधी का अलर्ट जारी कर है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण पूरे प्रदेश में ठंड दोबारा से लौट आई है। प्रदेश में मौसम ने आज फिर से करवट ली है। 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के करीब 15 जिलों में बारिश, गरज-चमक और 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर समेत उत्तरी व पश्चिमी हरियाणा के कई जिले शामिल हैं। Haryana Weather

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश शुरू होने के भी आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिन में बढ़ रही गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। Haryana Weather

बारिश व आंधी के संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, 27 मार्च को दक्षिण और पूर्वी जिलों में भी बारिश का दायरा बढ़ेगा, जबकि 28 मार्च को अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 29 मार्च तक कई जगहों पर गरज-चमक और आंधी जारी रह सकती है। Haryana Weather

तेज हवाओं और संभावित ओलावृष्टि को देखते हुए किसानों को सलाह दी गई है कि फसलों की सुरक्षा के इंतजाम रखें।