Haryana Weather: हरियाणा के 19 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें नई मौसम रिपोर्ट

 
Haryana Weather: हरियाणा के 19 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, देखें नई मौसम रिपोर्ट
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। इसके कारण गुरुवार को पूरे प्रदेश में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जहां गरज-चमक के साथ ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

इसी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार सुबह से ही सोनीपत, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी और पानीपत में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तेज हवाएं भी चल रही हैं। इससे जहां मार्च के महीने में दिसंबर जैसी ठंड का अहसास हो रहा है, वहीं किसानों की फसलों को नुकसान होने की भी आशंका बढ़ गई है। Haryana Weather

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुई इस बारिश और ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। बारिश की वजह से गुरुग्राम के कुछ इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला है। Haryana Weather

रूक-रूक बारिश

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लगातार कई जिलों में बारिश हुई। हिसार में गुरुवार को सुबह करीब 9 बजे से शाम 6 बजे तक रुक- रुककर बारिश हुई। इसके साथ ही सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, पंचकूला के हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई। Haryana Weather

इसके अलावा अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 40-50 किमी/घंटा की दर से ठंडी हवा चली।