Haryana Weather : हरियाणा में फिर होगी बारिश, IMD ने अलर्ट किया जारी 

 
It will rain again in Haryana.
Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। बीते दिन वीरवार शाम को दक्षिण हरियाणा के रेवाड़ी, नारनौल व आसपास के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं आज सुबह के समय गुरुग्राम व फरीदाबाद में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है, जिसका असर अब पूरे प्रदेश में 30 मार्च तक देखने को मिलेगा। 

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरी व पूर्वी हरियाणा के जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। कल और रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। 

मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च को फिर से व्यापक स्तर पर मौसम खराब होने की संभावना है। 30 मार्च को भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। 

वहीं हरियाणा में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत दर्ज की गई है। प्रदेश में औसतन 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई और तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस नूंह में रिकॉर्ड किया गया। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व रोहतक में तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहा। वहीं चंडीगढ़ में 32.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।