Haryana Weather : हरियाणा में फिर एक्टिव होगा मानसून, जानें किन जिलों में कब शुरू होगी बारिश
आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना जताई है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है।
Jul 25, 2025, 08:11 IST

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। IMD के अनुसार प्रदेश में आज मानसून कमजोर पड़ने वाला है। आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना जताई है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग एक अनुसार 27 जुलाई को प्रदेश में मानसून फिर से एक्टिव होगा। जिसके बाद फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होगा। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानें कल कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार 26 जुलाई को भी ऐसा ही रहने से बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेगी। मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और यहां मौसम साफ रहेगा।