Haryana Weather: हरियाणा के इन 12 शहरों में IMD का अलर्ट, जाने अगले 5 दिन की मौसम अपडेट
औसत न्यूनतम तापमान में बीते कल की तुलना में -0.2°C की कमी आई है, यह सामान्य से 3.2°C अधिक है। रात का तापमान सबसे अधिक 12.4 डिग्री हिसार का रहा। सिरसा में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रहा। Haryana Weather
बीती रात को पूरे प्रदेश में नारनौल (महेंद्रगढ़) सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.5°C तक पहुंच गया। यहां के तापमान में पिछले 24 घंटों में 1.0°C की गिरावट देखी गई है। प्रदेश में आज कोहरे के साथ-साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। यानि रात के साथ-साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ेगी। Haryana Weather
नए साल पर भी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र शहर दिन में सबसे ठंडे रहे। इसके अलावा 15 शहरों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया। सोनीपत, पलवल व अन्य जिलों में सुबह कोहरा छाया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 12 जिलों सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। Haryana Weather
मौसम एक्सपर्ट...
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 जनवरी से 7 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। Haryana Weather
3 और 4 जनवरी को भी कई स्थानों पर घना कोहरा और कुछ स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। 5 जनवरी के बाद कोहरे की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है, लेकिन धुंध का असर बना रहेगा।
