Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें कब होगी बरसात ?

 
Haryana Weather: हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें कब होगी बरसात ?
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हाल ही में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों की रिपोर्ट जारी कर दी है आइए जानते है इस मौसम रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 दिन मौसम कैसा रहने वाला है, किस टाइख को बरसात होने वाली है और किस दिन मौसम साफ रहने वाला है। आइए देखें पूरी रिपोर्ट... 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

17 मार्च, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में   22 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 मार्च रात्रि से राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे 19 मार्च से 21 मार्च के दौरान राज्य में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की  संभावना  है। 

इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार