Haryana Weather: हरियाणा में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें कब होगी बरसात ?
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
4 फरवरी, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है। पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 6 व 7 फरवरी को आंशिक बादलवाई रहने तथा मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है।
परंतु 9 फरवरी को एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 फरवरी रात्रि व 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादलवाई तथा कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है परंतु बाद में राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि को कहीं कहीं धुंध भी रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
