Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आइए जानते है मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 5 दिन कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव होने के कारण अब दिन और रात को ठंडी हवाएं चलने लगी है। आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार मौसम कैसा रहने वाला है...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
8 दिसंबर,2025 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 दिसंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील संभावित। इस दौरान 9 से 11 दिसंबर तक उत्तर व उत्तरपश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
परंतु 12 दिसंबर से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 दिसंबर के दौरान बीच बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित।
इस दौरान हवा में बार बार बदलाव होने तथा हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ एक स्थानों पर अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
